मस्कट 18 दिसम्बर (वार्ता) ओमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया है। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने गुरुवार को मस्कट में प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा।श्री मोदी दो दिन की यात्रा पर ओमान गए हुए हैं। इससे पहले श्री मोदी को इथियोपिया ने भी अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा था।
श्री मोदी और सुल्तान अल सईद की मौजूदगी में भारत और ओमान ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर भी किए।प्रधानमंत्री ने इस समझौते को भारत-ओमान के साझा भविष्य का ब्लूप्रिंट बताते हुए ज़ोर देकर कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों में नई ऊर्जा आयेगी और परस्पर विकास, नवाचार और रोज़गार के अवसर पैदा होंगे।
Next Post
बोत्सवाना के दल ने कूनो पार्क में तैयारियों का लिया जायजा, आने हैं आठ और चीते
Thu Dec 18 , 2025
ग्वालियर: प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत में चीतों की तीसरी खेप बोत्सवाना से लाई जानी है. इसी के चलते बोत्सवाना का 3 सदस्यीय दल श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचा और यहां भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान बोत्सवाना से लाए जाने वाले 8 चीतों को लेकर की […]

You May Like
-
2 years ago
मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान