बोत्सवाना के दल ने कूनो पार्क में तैयारियों का लिया जायजा, आने हैं आठ और चीते

ग्वालियर: प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत में चीतों की तीसरी खेप बोत्सवाना से लाई जानी है. इसी के चलते बोत्सवाना का 3 सदस्यीय दल श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचा और यहां भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान बोत्सवाना से लाए जाने वाले 8 चीतों को लेकर की जा रही तैयारियां देखीं और बनाए गए क्वारंटीन बाड़ों का जायजा लिया. विदेशी टीम ने इस दौरान सभी तैयारियां और इंतजाम बेहतर होने पर सराहना की.

बोत्सवाना के पर्यावरण एवं पर्यटन मंत्रालय के अधीन संचालित डिपार्टमेंट ऑफ वाइल्डलाइफ एंड नेशनल पार्क्स के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमम्माडी रूबेन, सुरक्षा अधिकारी एड्रियन खोली और बायोलॉजिस्ट फेमेलो गादिमांग श्योपुर आए. इस दौरान कूनो पार्क के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.इसके बाद बोत्सवाना के तीनों अधिकारियों ने कूनो नेशनल पार्क में फील्ड विजिट की और बनाए गए बाड़े देखे. साथ ही चीतों के भोजन-पानी आदि व्यवस्थाओं की स्थिति देखी. इस दौरान कूनो के अधिकारियों ने चीता प्रोजेक्ट को लेकर प्रजेंटेंशन दिया, जिसमें पिछले 3 साल की स्थिति को बताया गया.

इस पर बोत्सवाना के अधिकारियों ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट सही दिशा में और सफलता की ओर बढ़ रहा है. इस मौके पर सीसीएफ उत्तम कुमार थिरुकुराल सहित अन्य अधिकारी शर्मा, डीएफओ कूनो आर मौजूद रहे.बोत्सवाना का दल आज गुरुवार को कूनो से रवाना होकर मंदसौर के गांधीसागर अभ्यारण्य भी पहुंचा. पिछले महीने बोत्सवाना से हुए करार के तहत 8 चीते भारत लाए जाने हैं. ये संभवत: जनवरी माह में लाए जाएंगे. इसी के सिलसिले में बोत्सवाना का ये दल भारत आया है.प्रोजेक्ट चीता के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि बोत्सवाना का दल पार्क की विजिट पर पहुंचा था, यहां दल के सदस्यों ने चीता शिफ्टिंग को लेकर की गई व्यवस्थाओं को देखा है. दल अब मंदसौर के गांधी सागर अभ्यारण्य का भी दौरा करेगा.

Next Post

रतलाम को इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में शामिल किए जाने पर सीएम डॉ यादव का भव्य अभिनंदन

Thu Dec 18 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम को इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन (आईएमआर) में शामिल किए जाने के अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रतलाम का आईएमआर में शामिल होना क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे औद्योगिक निवेश, […]

You May Like