नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सतना : नाबालिग लडक़ी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.मैहर जिले के रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी पिता द्वारा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की गई.

फरियादी पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग लडक़ी को कोई आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की. नाबालिग लडक़ी के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तयाब कर लिया.

लडक़ी द्वारा अपने कथन में पुलिस को बताया गया कि वार्ड क्रमांक 9 साकेत मोहल्ला रामनगर का निवासी शिवम साकेत पिता राजू उम्र 19 वर्ष उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था. जहां पर आरोपी द्वारा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया. नाबालिग लडक़ी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिवम के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.

Next Post

ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को त्वचा कैंसर के इलाज के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

Thu Sep 18 , 2025
ब्रासीलिया, 18 सितंबर (वार्ता) ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को त्वचा कैंसर का पता चलने और इलाज के बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राजधानी ब्रासीलिया स्थित जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, उसने यह जानकारी दी। डीएफ स्टार अस्पताल के अनुसार, अंतःशिरा जलसेक […]

You May Like