दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदर्शन

इटारसी:काग्रेस ने आज नगरपालिका के सामने दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने इटारसी के जयस्तंभ चौक से विरोध प्रदर्शन रैली निकाली। विरोध प्रदर्शन रैली बाजार होते हुए नगर पालिका दफ्तर पहुंची।

लेकिन पुलिस ने नगर पालिका दफ्तर पहले ही बैरिकेड लगाकर कांग्रेसियों को रोक दिया। कांग्रेसियों ने मटके फोड़े। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर पालिका सीएमओ रितु मेहरा समेत विधायक डॉ शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी जब बैरीकेड तोड़ नगरपालिका में घुसने की कोशिश कर रहे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Post

भाऊखेड़ी के उपार्जन केन्द्र पर धूप में खड़े ट्रैक्टर- ट्राली, पांच घंटे में आ रहा नंबर

Wed Apr 2 , 2025
सीहोर: उपार्जन केन्द्रों पर किसान धूप में ट्राली लेकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं. पांच से छह घंटे में उनका नंबर आ रहा है. ऐसे में किसानों के बीच विवाद भी हो रहे हैं. समीपस्थ ग्राम भाऊखेड़ी में ट्राली लगाने के विवाद में दो पक्ष जोरदार तरीके […]

You May Like