भाऊखेड़ी के उपार्जन केन्द्र पर धूप में खड़े ट्रैक्टर- ट्राली, पांच घंटे में आ रहा नंबर

सीहोर: उपार्जन केन्द्रों पर किसान धूप में ट्राली लेकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं. पांच से छह घंटे में उनका नंबर आ रहा है. ऐसे में किसानों के बीच विवाद भी हो रहे हैं. समीपस्थ ग्राम भाऊखेड़ी में ट्राली लगाने के विवाद में दो पक्ष जोरदार तरीके से भिड़ गए. उनके बीच जमकर मारपीट हुई. सिर भी फूटे. दोनों पक्षों ने इछावर थाने में प्रकरण दर्ज कराया है.

जिले में हर साल की तरह किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ट्रैक्टर- ट्रालियों की लंबी कतारें उपार्जन केन्द्रों के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं. किसानों की बहुतायत संख्या को देखते हुए उपार्जन केन्द्रों पर की गई सुविधाएं नगण्य साबित हो रही हैं. ऐसे में किसानों को चिलचिलाती धूप में खड़े रहकर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है. टोकन के बाद भी उनका नंबर पांच से छह घंटे में आ रहा है.

ऐसे में अगर कोई ट्रैक्टर- ट्राली बीच कतार में ले आए तो विवाद के हालात निर्मित हो जाते हैं. बुधवार को भाऊखेड़ी के उपार्जन केन्द्र पर इसी बात को लेकर किसानों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. बताया जाता है कि ग्राम भाऊखेड़ी और कांकरखेड़ा गांव के किसानों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस विवाद में एक किसान का सिर भी फूटने की खबर मिली है. दोनों पक्षों ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है.

Next Post

परिजनों के इंतजार की जीत, मनोज 92 दिन बाद सकुशल घर लौटा

Wed Apr 2 , 2025
रेहटी: जाको राखे साइयां मार सके न कोई. कहावत चरितार्थ करके दिखाई है मनोज सेन ने, जो जिले के आंवलीघाट से 92 दिन पहले 30 दिसंबर 24 को स्नान के दौरान अचानक लापता हुआ था. लेकिन 1 अप्रैल मंगलवार को युवक मनोज सेन आंवलीघाट से सकुशल मिल गया. मनोज को […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।