बुधनी. सड़क किनारे से अवैध कब्जा हटाने गए एसडीएम की आंखे उस समय खुली रह गई जब उन्होंने टपरी में अवैध शराब का विक्रय देखा.
दरअसल एसडीएम दिनेश सिंह तोमर बाड़ी बुधनी हाइवे के लिए मुख्य सड़क किनारे से अवैध कब्जे को हटाने के लिए गए थे. तभी वहां टपरी पर कुछ लोगों की भीड़ लगी हुई थी. भीड़ देख एसडीएम श्री तोमर निरीक्षण के लिए पहुंचे तो पता चला टपरी से शराब बेची जा रही है. एसडीएम श्री तोमर ने इसकी सूचना शाहगंज थाना प्रभारी को देकर कार्रवाई को लेकर निर्देशित किया. मामले में शाहगंज पुलिस द्वारा आरोपी मोहित जाट पिता रामसिंह जाट निवासी इटवार के कब्जे से करीब 38 लीटर देशी व अंग्रेजी अवैध शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया. उल्लेखनीय है की नर्मदा किनारे के पांच किमी के दायरे में शराब बेचना, पीना, पिलाना प्रतिबंधित है. बाबजूद नर्मदा किनारे अवैध शराब के कई अड्डे खुल गए हैं जिन पर बै रोकटोक शराब बेची जा रही है.
