कांटा पूजन के साथ उपार्जन कार्य शुरू

डोबी। शासन के निर्देशानुसार ग्राम डोबी, सतरामहू, सरदारनगर सहित आसपास की बहुउद्देशीय एवं कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा वर्ष 2026 का उपार्जन कार्य पूर्ण व्यवस्थाओं के साथ प्रारंभ कर दिया गया है. क्षेत्र की सहकारी समितियों ने समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी का कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया है. शासन के निर्देशानुसार ग्राम सतरामहू के आदर्श वेयरहाउस एवं ग्राम डोबी के लक्ष्मी वेयरहाउस सहित आसपास के वेयरहाउसों में तुलाई कार्य भी प्रारंभ हो चुका है. खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. ग्राम डोबी के प्रबंधक राजकुमार मीणा, ग्राम खोआ के प्रबंधक राजू चौहान एवं लाल सिंह चौहान ने सतरामहू के आदर्श वेयरहाउस पर कांटा पूजन कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया. वहीं डोबी के लक्ष्मी वेयरहाउस पर प्रबंधक रघुराज चौहान, सेठ लालता प्रसाद चौहान, चौकीदार मंझले मेहरा, कैलाश मेहरा, पटवारी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. कांटा पूजन के साथ ही खरीदी कार्य विधिवत शुरू किया गया. शासन के निर्देश पर क्षेत्र के सभी उपार्जन केन्द्रों पर उपज लेकर आने वाले किसानों की सुविधा के लिए पानी और छांव का इंतजाम किया गया है.

Next Post

उपार्जन केन्द्रों पर करें सुचारू व्यवस्था, ई टोकन से बंटेगी खाद 

Tue Apr 14 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में आयोजित टीएल बैठक में विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए. कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन का पहला दायित्व जनता को समय पर […]

You May Like