उपार्जन केन्द्रों पर करें सुचारू व्यवस्था, ई टोकन से बंटेगी खाद 

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में आयोजित टीएल बैठक में विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए. कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन का पहला दायित्व जनता को समय पर राहत पहुंचाना है और लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए. ग्राम स्तर पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर लोगों को अंबेडकर जी के जीवन, विचारों एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराने को कहा गया. साथ ही नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के निर्देश भी दिए गए.

उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. स्लॉट बुकिंग के अनुसार तय तिथि पर ही खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. अधिकारियों को केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने को कहा गया. बैठक में जानकारी दी गई कि 13 अप्रैल तक 737 किसानों से 3283.05 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है, जबकि 122 टन चना और 96 टन मसूर का उपार्जन हुआ है.

गर्मी को ध्यान में रखते हुए गौशालाओं में पर्याप्त चारा और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके साथ ही नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया. लंबित जलकर की वसूली किस्तों में करने और नलजल योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए. जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने इसे गति देने और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना आवश्यक है और निर्मित जल संरचनाओं का विधिवत रिकॉर्ड भी रखा जाए.

Next Post

अनधिकृत व्यक्ति द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान निलंबित

Tue Apr 14 , 2026
इंदौर:जिले के स्कीम नंबर 78 स्थित प्रियदर्शनी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 809305 पर गंभीर अनियमितताओं के चलते बड़ी कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में की गई है. दुकान को आगामी आदेश तक के लिए निलंबित […]

You May Like