जमीन विवाद में नाबालिग भतीजे की चाकू घोंपकर हत्या 

उज्जैन। आगर जिले के बड़ौद में सोमवार को प्लॉट के विवाद में 17 साल के भतीजे को बड़े पापा ने अपने पुत्र के साथ मिलकर चाकू घोंप दिया। चाकू पेट में फंस गया था। परिजन उपचार के लिए आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जैसे ही चाकू निकाला नाबालिग की मौत हो गई।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि बड़ौद के गिलोरी में रहने वाले बहादुर पिता बालूसिंह सिसौदिया 17 वर्ष को सोमवार दोपहर उज्जैन आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लाया गया था। नाबालिग बहादुर के पेट में चाकू फंसा हुआ था। डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर चाकू निकाला। लेकिन कुछ देर बाद ही नाबालिग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया गया। आज सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान बड़ौद पुलिस भी उज्जैन पहुंच गई थी। मृतक नाबालिग के परिजनों ने बताया कि बहादुर के पिता ने बड़े पापा कनीराम से प्लॉट खरीदा था जिसके रुपए भी पूरे दे दिए गए थे। बहादुर सोमवार को प्लॉट पर गया था।

जहां मकान बनाने के लिए गड्ढे खुदवाने थे। लेकिन बड़े पापा कनीराम ने विरोध शुरू कर दिया और प्लॉट उनका होना बताने लगे। बहादुर ने प्लॉट के रुपए देने की बात कही। जिसके चलते विवाद बढ़ गया। बड़े पापा कनीराम ने अपने पुत्र सुजानसिंह के साथ मिलकर बहादुर के साथ मारपीट का प्रयास किया। बहादुर जान बचाकर भागने लगा। उसी दौरान कनीराम और उसका पुत्र बाइक पर सवार होकर पीछे से आ गए और बहादुर को पकड़ लिया। सुजानसिंह ने दोनों हाथ पकड़े थे वहीं बड़े पापा कनीराम ने पेट में चाकू घोंप दिया। बहादुर घायल होकर गिर पड़ा। परिजन जानकारी मिलते ही उसे बड़ौद अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से आगर रैफर किया गया। आगर में भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उज्जैन रैफर कर दिया। परिजन आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। चिमनगंज पुलिस ने अनुसार मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। हत्या की जानकारी लगने पर बड़ौद पुलिस भी उज्जैन पहुंच गई थी।

Next Post

पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष 

Tue Dec 23 , 2025
सिंगरौली। सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचर गांव में पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। पुलिस उभयपक्षों पर मामला दर्ज करते हुये घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के सासन […]

You May Like