डीजीपी का फरमान मिलते ही 5 घंटे थाने में चली भाग दौड़

जबलपुर। थानों में उस समय भाग दौड़ शुरू हो गई जब पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को थानों का निरीक्षण करने का फरमान मिला‌। रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे के बीच जिला जबलपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने अनुभाग के थानों का औचक निरीक्षण किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 समर वर्मा द्वारा थाना कैंट का एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा द्वारा थाना गोसलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं, सी.सी.टी.व्ही. कैमरे चालू है कि नहीं। इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव द्वारा थाना मदनमहल, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू द्वारा थाना रांझी, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया द्वारा थाना गोरखपुर, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर सुनील नेमा द्वारा थाना गोहलपुर, नगर पुलिस अधीक्षक गढा एच आर पाण्डेय द्वारा थाना तिलवारा, नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल बी.एस. गोठरिया द्वारा थाना माढोताल, एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर द्वारा थाना कटंगी, एसडीओपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा द्वारा थाना भेड़ाघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

Next Post

जेवर नकदी ले गए चोर

Sun Jun 15 , 2025
जबलपुर।‌ अधारताल थाना अंतर्गत कृष्णा कालोनी सुहागी में सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर जेवर और नगदी चुराकर ले गए। पुलिस ने बताया कि रामनरेश विश्वकर्मा 45 वर्ष निवासी कृष्णा कालोनी सुहागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कारपेंटर का काम करता है, पत्नी अर्चना मायके रीवा चली गयी […]

You May Like