जेवर नकदी ले गए चोर

जबलपुर।‌ अधारताल थाना अंतर्गत कृष्णा कालोनी सुहागी में सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर जेवर और नगदी चुराकर ले गए।

पुलिस ने बताया कि रामनरेश विश्वकर्मा 45 वर्ष निवासी कृष्णा कालोनी सुहागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कारपेंटर का काम करता है, पत्नी अर्चना मायके रीवा चली गयी थी वह घर पर अकेला था गत सुबह लगभग 10-30 बजे खाना खाकर विजयनगर काम पर चला गया था तभी अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखा सोने का हार, टाप्स, अंगूठी, चांदी की 5 जोड़ी पायल , नगदी 30 हजार रूपये गायब थे।

Next Post

रसोई कक्ष में बैठा था सात फीट लंबा धामन सांप

Sun Jun 15 , 2025
जबलपुर। भेड़ाघाट थानांतर्गत गोपाल पुर स्थित सिद्ध वाटिका में रसोई कक्ष में फ्रिज के पीछे एक सात फीट लंबे सांप को देखकर वहां कर्म चारियों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया […]

You May Like