मध्य प्रदेश में आभा कार्ड बनाने में ग्वालियर को मिला दूसरा स्थान, सीएमएचओ सम्मानित

ग्वालियर: ग्वालियर जिले को आभा कार्ड बनाने में मध्य प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉक्टर एम.एस. सागर को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और इस उपलब्धि पर बधाई दी , इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त धनराजू एस एवं मध्य प्रदेश आयुषमान भारत (निरामयम) मध्य प्रदेश के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद कुमार शाह आदि उपस्थित थे ।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सागर ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी /कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी है ।

Next Post

अब सिकंदर कंपू रोड, इमली नाका पर भी सड़क धसकने की घटना

Wed Aug 26 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर में आज सुबह से सड़कों के धंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के पॉश इलाके बसंत विहार के सामने सड़क अचानक धंस गई और बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर बैरिकेड्स लगा दिए, […]

You May Like