इंस्टाग्राम की सेवाएं बाधित, दुनिया भर के यूजर्स को मैसेज और फीड लोड होने में दिक्कत

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बुधवार सुबह अचानक तकनीकी दिक्कतें सामने आने से दुनिया भर के यूजर्स प्रभावित हुए। बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायत की कि वे डायरेक्ट मैसेज भेज या प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, वहीं कई यूजर्स की फीड भी लोड नहीं हो रही है।

दरअसल, मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में सुबह करीब 8:45 बजे से गड़बड़ी शुरू हुई। तकनीकी समस्याओं पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों के अनुसार कुछ ही समय में 10 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।

भारत में भी सैकड़ों यूजर्स ने समस्या की जानकारी दी। इनमें से लगभग 85 प्रतिशत यूजर्स को मोबाइल ऐप इस्तेमाल करते समय परेशानी आई, जबकि करीब 12 प्रतिशत लोग वेबसाइट पर दिक्कत का सामना करते रहे। इसके अलावा लगभग 4 प्रतिशत यूजर्स ने बताया कि उनकी फीड अपडेट नहीं हो रही थी और टाइमलाइन रुक गई थी।

तकनीकी बाधा के कारण कई यूजर्स को निजी चैट और कंटेंट देखने में परेशानी हुई, जिससे सोशल मीडिया पर भी इस समस्या को लेकर चर्चा तेज हो गई।

Next Post

सहमति से अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल खटूरिया बिना गुजारा भत्ते के मिला तलाक

Wed Mar 11 , 2026
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और उनके पति कारोबारी सोहेल खटूरिया का वैवाहिक संबंध अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों को आपसी सहमति से तलाक की मंजूरी दे दी है। खास बात यह रही कि इस मामले में किसी भी तरह […]

You May Like