
जबलपुर। भेड़ाघाट थानांतर्गत गोपाल पुर स्थित सिद्ध वाटिका में रसोई कक्ष में फ्रिज के पीछे एक सात फीट लंबे सांप को देखकर वहां कर्म चारियों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है जो कि उमस से बेचैन हो कर फ्रिज के पीछे छिप गया था। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
