तेज आवाज में बातचीत पर युवक पर फेंकी ईंट

इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र की एक मल्टी में रहने वाले युवक को तेज आवाज में बातचीत करना महंगा पड़ गया. पड़ोसी युवक ने मामूली विवाद में ऊपर से ईंट फेंककर हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है.
हम्माल कॉलोनी निवासी किशन पिता पदमसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्तों के साथ घर पर बातचीत कर रहा था, तभी पास में रहने वाला धनराज सोलंकी आकर जोर-जोर से बात करने पर आपत्ति जताने लगा.

किशन ने जब उसे टोका कि वह अपने घर में बात कर रहा है, तो धनराज गाली-गलौज करने लगा. विवाद के बाद किशन और उसके साथी बलराम को छोड़ने कालानी नगर जा रहे थे, तभी धनराज ने मल्टी की ऊपरी मंजिल से ईंट फेंककर हमला कर दिया. ईंट बलराम के सिर और दाहिने पैर पर लगने से उसे गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने आरोपी धनराज सोलंकी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Next Post

पती ने ज़िंदा जलाया, महिला ने तोड़ा दम

Tue Jul 29 , 2025
इंदौर: चंदननगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया जब सब्जी न बनाने की बात पर पति ने पत्नी को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया. एमवाय अस्पताल में तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार को पीड़िता की मौत हो गई. अब पुलिस […]

You May Like