प्रोजेक्ट आइडिया प्रतियोगिता में रही युवाओं के नवाचार की चर्चा 

भोपाल। निमित सविष्कार मध्यभारत द्वारा आयोजित प्रोजेक्ट आइडिया प्रतियोगिता में युवा शामलि हुए. मुख्य अतिथि के रूप में गौतम टेटवाल राज्य मंत्री,कौशल विकास एवं रोजगार,वीरेंद्र सिंह सोलंकी राष्ट्रीय महामंत्री, अभाविप, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह निदेशक, आईआईआईटी भोपाल उपस्थित रहे.

वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि ये स्टूडेंट्स नहीं, ये साइंटिस्ट्स हैं. मॉडल भले ही छोटा हो, लेकिन सोच बहुत बड़ी है. भारत आने वाले समय में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और इसमें युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप का ऐसा माहौल है जहाँ युवा नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे हैं. भारत अब आत्मनिर्भर बन रहा है और डिजिटल इकोनॉमी में युवाओं की भागीदारी सराहनीय है.

Next Post

कियारा आडवाणी ने मेट गाला की पहली झलक को खास बनाने के लिए प्रशंसकों के प्रति आभार जताया

Sun May 18 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मेट गाला डेब्यू को ‘सपने जैसा’ बताया और अपने सभी प्रशंसको के प्रति आभार व्यक्त किया है। कियारा आडवाणी मेट गाला में अपनी शानदार एंट्री के बाद भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कियारा ने सोशल एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म लेफ्टी की टॉप की वॉयसेज़ […]

You May Like