कियारा आडवाणी ने मेट गाला की पहली झलक को खास बनाने के लिए प्रशंसकों के प्रति आभार जताया

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मेट गाला डेब्यू को ‘सपने जैसा’ बताया और अपने सभी प्रशंसको के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कियारा आडवाणी मेट गाला में अपनी शानदार एंट्री के बाद भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कियारा ने सोशल एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म लेफ्टी की टॉप की वॉयसेज़ लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया। कियारा का अर्न्ड मीडिया वैल्यू 15.3 मिलियन डॉलर रहा। कियारा इतिहास रचते हुए मेट गाला के रेड कार्पेट पर बेबी बंप के साथ चलने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री भी बन गईं।

कियारा ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो साझा किया और एक दिल से लिखा मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस खास पल को और उस प्यार को साझा किया जो उन्हें मिला। दुनिया की सबसे बड़ी फैशन नाइट पर, रिहाना, कार्ली क्लॉस और कई ग्लोबल आइकॉन्स के साथ अपना पहला कदम रखते हुए, कियारा ने इस पल को ‘सपने जैसा’ बताया और सभी के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

कियारा ने लिखा,अब भी सब कुछ महसूस कर रही हूं… आपके प्यार, अपनापन और जश्न के लिए दिल से आभार ।मेरी मेट गाला की पहली झलक को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद। आपके मैसेजेस, चीयर और प्यार मेरे लिए सब कुछ हैं।

Next Post

रक्तचाप नियंत्रित रहे, नुक्कड़ नाटक से बढ़ाई जागरूकता

Sun May 18 , 2025
भोपाल। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम कर लोगों को जागरुक किया गया. संस्थान की प्राचार्य डॉ. प्रो. वेनिस एम. डेविड की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ. इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रातीबड़ में एक नुक्कड़ नाटक एवं स्वास्थ्य […]

You May Like