रक्तचाप नियंत्रित रहे, नुक्कड़ नाटक से बढ़ाई जागरूकता

भोपाल। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम कर लोगों को जागरुक किया गया. संस्थान की प्राचार्य डॉ. प्रो. वेनिस एम. डेविड की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ. इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रातीबड़ में एक नुक्कड़ नाटक एवं स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया. “रक्तचाप को सही तरीके से मापें, इसे नियंत्रित करें और लंबा जीवन जिएं” विषय पर केंद्रित इस आयोजन का उद्देश्य उच्च रक्तचाप की रोकथाम, समय पर पहचान और प्रभावी उपचार को लेकर आमजन को जागरूक करना था. कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रक्तचाप संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी.

Next Post

जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा एकता कपूर का सुपरहिट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी

Sun May 18 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी फिल्मकार एकता आर कपूर का सुपरहिट शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ अब जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। भारत के सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में शामिल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 20-भाग की मिनी मूवी सीरीज के रूप में जियो हॉटस्टार पर प्रसारित […]

You May Like