आवारा बैल का खूनी हमला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में आवारा बैल के हमले ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। खेरमाई मंदिर गेट नंबर-1 के सामने टेमरभीटा निवासी रवि यादव दूध लेकर घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर घूम रहे भारी-भरकम बैल ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बैल ने रवि यादव को सींगों से उठाकर लगातार तीन बार सड़क पर पटक दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल रवि यादव को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब इस पूरी घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें बैल का खौफनाक हमला कैद हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

जबलपुर SP सख्त, फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना करने के निर्देश

Wed Sep 9 , 2026
जबलपुर। पुलिस कंट्रोलरूम में अपराध समीक्षा बैठक में एसपी सम्पत उपाध्याय ने सूचनातंत्र मजबूत करने और लंबित प्रकरणों के निपटारे के निर्देश दिए। साइबर फ्रॉड, धोखाधड़ी के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के बाहर टीमें भेजने और विवादित पक्षों के फाइनल बाउंड ओवर कराने के आदेश दिए गए। […]

You May Like

मनोरंजन