गला रेतकर प्रेमिका को मौत के घाट उतारने वाला समीर हिरासत में, दूसरी जगह शादी तय होने से था नाराज

ग्वालियर। गिरवाई थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय निशा कुशवाहा की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी समीर को गिरफ्तार किया है। शादी कहीं और तय होने से नाराज समीर ने घर में घुसकर हत्या करना कबूल किया। आरोपी समीर और मृतक निशा के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। निशा के परिजनों को रिश्ते का पता चला, तो उन्होंने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसी बात से समीर, निशा और उसके परिवार से नाराज था। शादी तय होने के बाद आरोपी ने निशा के मंगेतर को भी फोन कर शादी न करने की धमकी दी थी। पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला था कि घटना के समय दोपहर करीब 2 बजे समीर मृतक निशा के घर के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया था। समीर का घर निशा के घर के सामने ही है। घटना के बाद वह अपना घर छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी को तलाशने के लिए पुलिस ने उसे फोन लगाकर चेक किया तो मोबाइल बंद था। पुलिस उसे तलाशते हुए उसके घर पहुंची तो उसके घर पर उसका भाई और मोबाइल फोन मिला था। पूछताछ में आरोपी के भाई ने बताया था कि वह घर से जाने से पहले उसे अपना मोबाइल फोन देकर चला गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। छोटे बाबा की पहाड़िया निवासी 24 वर्षीय निशा कुशवाह, पुत्री लाखन सिंह कुशवाह की अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने युवती का गला रेतकर उसकी हत्या की थी। मौके पर खून से सना एक पत्थर भी पड़ा मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस और फोरेंसिक जांच में सामने आया था कि आरोपी ने युवती के साथ क्रूरता की थी और उसके कान काटने का भी प्रयास किया गया था। पुलिस को जांच में कुछ मौके से अहम सुराग मिले थे। दो महीने बाद निशा की शादी होने वाली थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो उनके द्वारा प्रेम प्रसंग की बात सामने आई थी, जिससे पुलिस को घटना में एक महत्वपूर्ण सुराग मिला था। प्रेम-प्रसंग के एंगल से पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया था कि युवती के घर के सामने समीर कुशवाह नामक युवक रहता था, जिससे उसका प्रेम संबंध चल रहा था।

Next Post

’माँ रेवा’ की सेवा में जुटा नगर निगम का अमला

Sun Jan 25 , 2026
जबलपुर। पावन सलिला माँ नर्मदा के प्राकट्योत्सव को लेकर संस्कारधानी में उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा है। इस महापर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आस्था को देखते हुए नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी विशेषकर सफाई दूत भारी उत्साह और हर्षोल्लास के साथ स्वच्छता के कार्यो में 24 घंटे जुटे […]

You May Like