घने कोहरे-शीत लहर से कोल्डेस्ट-डे साबित हुआ संडे

सतना: पिछले महीने भर से जारी कड़ाके की ठंड अब तक जहां शाम से लेकर सुबह तक ही हलाकन करती आ रही थी. वहीं अब घने कोहरे के साथ कोल्ड-डे कंडीशन ने दिन में मिलने वाली राहत को भी छीन लिया. घने कोहरे के साथ तापमान में आई जबरदस्त कमी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरु कर दिया.
मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिन के इस तापमान में एक ओर जहां महज 24 घंटे के भीतर ही 6.8 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर रविवार को दिन के पारे में सामान्य की तुलना में 8.8 डिग्री सेल्सियस की अप्रत्याशित कमी दर्ज की गई. इस लिहाज से देखा जाए तो रविवार को दर्ज हुआ अधिकतम तापमान एक ओर जहां इस मौसम का सबसे कम आंका गया.

वहीं दूसरी ओर यह पिछले कुछ वर्ष का रिकार्ड तोड़ता भी नजर आने लगा. इसके साथ ही सतना में रविवार को घने कोहरे की स्थित बनी रही. जिसके चलते दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी नीचे चली गई. जिसका नतीजा यह हुआ कि सडक़ और रेल यातायात की गति मंद पड़ती नजर आने लगी. रविवार को दोपहर में एकाध बार छोडक़र सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके. नतीजतन दिन भर चलने वाली सर्द हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किए रखा.

वहीं शाम ढलने पर एक बार फिर से जबरदस्त गलन ने जनजीवन को अपनी आगोश में लेना शुरु कर दिया. हलांकि रात के न्यसूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 2.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिला. लेकिन दिन भर चली शीतलहरी के आगे इसका कोई भी असर होता नजर नहीं आया. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है. यानी कोहरे के साथ दिन के तापमान में कमी रहने का सिलसिला लोगों को अगले दो दिनों तक झेलने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है

Next Post

पुलिस ने तीन जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा

Mon Dec 22 , 2025
सीहोर। एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में अवैध गतिविधियो को रोकने हेतु दिए गये निर्देशों के तारतम्य में एएसपी सुनीता रावत, एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जुए की फड़ पर कार्रवाई करते हुए 41 हजार 500 रुपए व […]

You May Like