रीवा :डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने आज संजय गांधी अस्पताल, रीवा के परिसर में निर्माणाधीन 70 बिस्तरीय कैंसर अस्पताल एवं पीजी छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल का निरीक्षण किया।
इस दौरान सभी निर्माण कार्यों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने, सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
