ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र स्थित आरा मील इलाके में एक महिला की कथित रूप से उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी पति धर्मेन्द्र पत्नी आरती से मिलने बीती रात्रि उसके घर आया था।
बताया जा रहा है कि पत्नी के अपने देवर संजू के साथ रहने को लेकर वह चरित्र पर संदेह करता था। इसी विवाद के चलते हत्या की घटना को अंजाम देने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी पति धर्मेन्द्र की तलाश शुरू कर दी है।
