वार्ड 8: नाली और सड़क कार्य का जायजा, क्षतिग्रस्त पाइप लाइन तुरंत दुरुस्त

इटारसी। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बाबरिया के साथ वार्ड नंबर 8 में निरीक्षण किया। इस दौरान नपाध्यक्ष ने निर्माणाधीन नाली की स्थिति देखी। नाली निर्माण होने के बाद वार्ड 8 में सड़क निर्माण भी होना। जिसके संबंध में नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने ठेकेदार से कहा कि नाली का काम खत्म होने के बाद स्वीकृत सड़क का काम भी जल्द शुरू करें। उन्होंने कहा कि लेकिन इतना ध्यान रखना कि वारिश न हो यदि वारिश होती है तो कुछ दिन काम बंद रखा जाए। पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बाबरिया ने चौरे से एक नाली को आगे बढ़ाने की मांग रखी तो उन्होंने ठेकेदार को स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।

क्षतिग्रस्त पाइप लाइन तत्काल ठीक करने के दिए निर्देश

वार्ड 8 की पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया ने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे को जानकारी दी कि दो दिन पूर्व हुई वर्षा में पानी के वहाब से पुलिया पर डाली गई पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से दक्षिण बंगलिया और उत्तर बंगलिया में जलापूर्ति गड़बड़ा गई है इस पर नपाध्यक्ष श्री चौरे ने पार्षद प्रतिनिधि के साथ जाकर मौके पर पाइप लाइन की स्थिति देखी और तत्काल जलकार्य अधिकारियों को खराब पाइपलाइन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के कुछ ही घंटों में लीकेज को ठीक कर लिया गया और पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा, जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी समस्या की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह की सक्रियता बरती जाएगी।

 

 

Next Post

ऐप ऐरर: फेस कैप्चर नहीं होने से बच्चे और गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा रेडी टू ईट राशन

Sat Jul 12 , 2025
सीहोर. जिले में नन्हे मुन्ने बच्चों में कुपोषण का खतरा दस्तक दे रहा है और इसके लिए कोई और नहीं बल्कि महिला बाल विकास विभाग की तकनीकी गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार पोषण ट्रैकर ऐप है . गौरतलब है कि महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों से छोटे बच्चों की […]

You May Like