
जबलपुर। जीआरपी थाना जबलपुर ने ऑपरेशन हमदर्द के तहत एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए घर से भटककर रेलवे स्टेशन पहुंचे 12 वर्षीय बालक अभिराज सिंह जादौन को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। गणेश कॉलोनी, थाना सुजालपुर, शाजापुर निवासी बालक रेलवे स्टेशन जबलपुर पर अकेला मिला, जिसे जीआरपी स्टाफ ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुंचाया। पूछताछ के दौरान बालक से मिली जानकारी के आधार पर उसके परिजनों से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया गया।इसके बाद बालक के पिता शैलेन्द्र सिंह जादौन एवं मामा गजेन्द्र सिंह जीआरपी थाना जबलपुर पहुंचे। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने पुत्र को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने जीआरपी जबलपुर का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल वीरन महोबिया, हेड कॉन्स्टेबल धीरेन्द्र सिंह बैस, हेड कॉन्स्टेबल परशुराम तथा आरक्षक सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
