
जबलपुर। विजयनगर थाना क्षेत्र में एडवोकेट दीपांशु साहू के साथ मारपीट की गई, 4 तोले की सोने की चेन लूटी गई, जान से मारने की कोशिश की गई, थाना प्रभारी विजयनगर द्वारा एडवोकेट दीपांशु साहू के बताए अनुसार एफ आई आर नहीं लिखी गई, इसकी शिकायत फिर से सत्यता के साथ पुनः एफ आई आर लिखी जाए। यह आरोप लगाते हुए आज अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। साथ ही मामले की जांच मांग की है।
