
भोपाल। राजधानी के टीटी नगर दशहरा मैदान में रावण दहन का मुख्य दृश्य रोमांचक रहा। रामलीला के दौरान, रामजी ने विधिपूर्वक तिलक के बाद अपने तरकश से तीर छोड़ा, जो सीधे रावण के पुतले को लगा। देखते ही देखते विशाल रावण का पुतला आग की लपटों में धधक उठा। यह दृश्य अत्यंत आकर्षक और मनोरंजक रहा। बच्चे और बड़े सभी उत्साह से रामजी के तीर और रावण दहन का आनंद लेने लगे।
