पं. नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस ने दी श्रृद्धांजलि

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने आज कम्पू स्थित नेहरू उद्यान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर नमन किया। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश महासचिव शर्मा ने संबोधित करते कहा कि प. नेहरू ने देश की आजादी के बाद देश में उद्योग व्यापार को बढ़ावा दिया, देश में आधुनिक अस्पतालो का निमार्ण कराया, रेल्वे का विकास किया, रिफायनरी पेट्रोल डीजल का कार्य शुरू कराया, इन संस्थानो में देश के अनेक नागरिको को रोजगार साधन प्राप्त हुए,

पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राहुल शर्मा, महाराज सिंह पटेल, वीर सिंह तोमर, चतुर्भुज धनोलिया, सुरेन्द्र यादव, सरमन राय, संजय यादव, अशोक प्रेमी, जे एच जाफरी,अवधेश कौरव सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

…………………………………..

Next Post

पति 15 दिन से लापता, ढूंढ कर ला दीजिए, पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही 

Tue May 27 , 2025
जबलपुर।‌ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर महिला ने गुहार लगाई।‌ पीड़िता सुरभी साहू निवासी ग्राम फूलर तहसील शहपुरा पोस्ट भीटाने बताया कि 13 मई की सुबह 03:45 बजे पति बस से जबलपुर मंडी व्यापार के लिए किसी कार्य के लिये निकले किन्तु अभी तक घर और वापस नहीं लौटे। Facebook […]

You May Like