मुलताई। मुलताई वरुड़ रोड पर ग्राम गोपाल तलाई के पास मंगलवार की सुबह करीब 6बजे पपीता लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमे पपीता एवं वाहन को क्षति पहुंची है, जबकि चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।बताया जाता है एक पिकअप संभाजीनगर (महाराष्ट्र) से कच्ची पपीता लेकर बैतूल जा रही थी। इस दौरान मुलताई की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने पिकअप को साइड नहीं दी। टक्कर से बचने के प्रयास में पिकअप चालक ने वाहन को मोड़ा, जिससे संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलट गई. दुर्घटना के बाद पिकअप में लदी कच्ची पपीता सड़क पर बिखर गई, जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।जिसे बाद मे खोला गया।
