भोपाल: बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या पर भारी बवाल, हिंदू संगठनों ने घेरा थाना और अंदर घुसने की कोशिश

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को लेकर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में जबर्दस्त आक्रोश फैल गया है। शनिवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और बैरागढ़ थाने का घेराव किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने थाने के अंदर जबरन घुसने की भी कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए गेट बंद कर दिए और अतिरिक्त बल तैनात किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की है।

Next Post

खाद्य सुरक्षा उल्लंघन : एफएसएसएआई ने कई कंपनियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

Sat Oct 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ और खाद्य सुरक्षा के गंभीर उल्लंघनों के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए मेसर्स सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड (प्रियागोल्ड बिस्किट), मेसर्स डोडला डेयरी लिमिटेड और मेसर्स यूईआईआर ऑर्गेनिक फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ […]

You May Like

Play sound