तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर ब्रह्मेश्वर धाम पीठाधीश्वर के मामा की मौत, चालक पर मामला दर्ज

छतरपुर। नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर लवलेश कृष्ण शास्त्री के मामा रामगोपाल शुक्ला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामगोपाल शुक्ला सड़क किनारे मौजूद थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा कर उसे बस स्टैंड क्षेत्र में पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बुधवार 13 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे मृतक का जिला अस्पताल छतरपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

Next Post

बीएड परीक्षा में अव्यवस्था: सीट आवंटन में देरी से छात्रों में नाराजगी

Wed Jan 14 , 2026
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। परीक्षा के समय छात्रों और केंद्र प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति बन गई, जिससे कुछ देर के लिए परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। छात्रों का कहना है कि […]

You May Like

Play sound