ज़ी सिनेमा पर 26 जनवरी को होगा ‘कांतारा चैप्टर 1’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

मुंबई, 17 जनवरी (वार्ता) फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 26 जनवरी को शाम सात बजे होगा। फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत की मुख्य भूमिका है। ऋषभ शेट्टी ने कहा, “कांतारा चैप्टर 1 सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह हमारी जड़ों की तरफ लौटने की एक यात्रा है। इस कहानी के जरिए मैं उन परंपराओं, आस्था और जीवनशैली को दिखाना चाहता था, जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी हमें गढ़ती हैं। हमारी संस्कृति का मिट्टी, प्रकृति और विश्वास से बहुत गहरा रिश्ता है और कांतारा चैप्टर 1 इसी मजबूत रिश्ते को सामने लाती है। गणतंत्र दिवस पर इस फिल्म का आना इसे और भी खास बनाता है, क्योंकि यह दिन हमें हमारी पहचान, हमारी विरासत और उसे संभालने की जिम्मेदारी याद दिलाता है। मैं शुक्रगुजार हूँ कि ज़ी सिनेमा इस कहानी को पूरे देश के दर्शकों तक पहुँचा रहा है, जिससे हर घर इस मिट्टी की रूह को महसूस कर सके।”

रुक्मिणी वसंत ने कहा, “कांतारा चैप्टर 1 में एक अलग ही शक्ति है। इसके विजुअल्स, इसके जज़्बात और कहानी का आगे बढ़ने का तरीका, सब कुछ मिलकर इसे बहुत असरदार बना देते हैं। यह आपको पूरी तरह अपनी दुनिया में खींच लेती है। ऋषभ शेट्टी के साथ इस फिल्म पर काम करना एक बहुत अच्छा अनुभव रहा और इस सफर में काफी कुछ सीखने को मिला। मुझे खुशी है कि इस गणतंत्र दिवस, दर्शक ज़ी सिनेमा पर इस फिल्म का अनोखा अनुभव कर पाएँगे।”

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Sat Jan 17 , 2026
गुना। गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र से नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता को 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग को उसका पिता 15 जनवरी को किसी कार्य के बहाने […]

You May Like