सागर में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 30 पहुंचा, 60-65 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती

सागर: बण्डा क्षेत्र में जहरीली-अवैध शराब के सेवन से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को पापेट गांव से एक और मौत की सूचना मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। वहीं, करीब 60 से 65 प्रभावित मरीज बुंदेलखंड शासकीय मेडिकल कॉलेज, सागर में उपचाररत हैं। इनमें करीब 12 मरीज आईसीयू में हैं, जबकि 6 मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है।

शनिवार-रविवार की रात से जहरीली शराब के सेवन से प्रभावित लोग बण्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे थे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को सागर रेफर किया गया। बण्डा के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज में जांच और स्क्रीनिंग के लिए भी पहुंच रहे हैं।तीन दिन में मेडिकल कॉलेज में करीब 150 लोगों की जांच की गई है। इनमें से लगभग 30 लोगों को स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर जिला चिकित्सालय भेजा गया, जबकि स्वास्थ्य में सुधार के बाद कुछ मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। अब तक बण्डा क्षेत्र के करीब 200 से 250 लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है।

घटना के बाद प्रशासन ने बण्डा में अधिकारियों के स्तर पर भी बदलाव किया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरती यादव के स्थान पर संजय जैन को पदस्थ किया गया है। वहीं, एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को पुलिस मुख्यालय भेजकर उनके स्थान पर भोपाल से रोहित लखारे को बण्डा एसडीओपी बनाया गया है।

Next Post

ब्रिटेन सरकार ने भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम को मंजूरी दे दी है, जिससे 2027 से भारतीय निर्यातकों को भारी टैक्स राहत मिलेगी

Tue Sep 8 , 2026
नई दिल्ली, भारतीय उद्योगों और वैश्विक व्यापार जगत के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है, जहां ब्रिटेन सरकार ने भारत की महत्त्वाकांक्षी ‘कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम’ (CCTS) को आधिकारिक रूप से अपनी मान्यता दे दी है। ब्रिटेन के वित्त मंत्रालय ने ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) को सूचित किया […]

You May Like

मनोरंजन