
हटा/दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम के नेतृत्व में हटा अनविभाग में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां जारी है।
अनुविभागीय अधिकारी राकेश मरकाम ने तहसीलदार उमेश तिवारी और राजस्व टीम के साथ मडियादो मे गल्ला दुकानों की जांच के दौरान दो दुकानों को सील किया गया। उक्त दुकान संचालक अधिकारियों को गल्ला खरीदी सम्बंधित लायसेंस या कोई दस्तावेज नही दिखा पाए, बर्धा मार्ग पर एक गल्ला दुकान के यँहा लोडिंग हो रहे ट्रक के अनाज के सम्बंध में कई वेध दस्तावेज न मिलने पर ट्रक को मडियादो पुलिस अभिरक्षा में दिया गया।अनुविभागीय अधिकारी हटा ने अमले के साथ मडियादो मे ढाबा की भी जांच की जंहा नियमविरुद्ध अहाता सन्चालित पाया गया और ढाबा में अवैध रूप से देशी विदेशी शराब भी रखी पॉई गई। जिसपर अधिकारियों ने जांच करते हुए मडियादो थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए अधिकारियों के निर्देश पर मडियादो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध शराब की जब्ती कार्रवाई की।कार्यवाही के दौरान पटवारी महेंद्र कुर्मी और स्टाफ मौजूद रहा।
