ग्वालियर के अग्रसेन मेले में अवनि ने मारी बाजी, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के तहत दो दिवसीय अग्रसेन मेले का आयोजन किया जा रहा है। डबरा मार्ग स्थित एन-11 रिसोर्ट में आयोजित मेले में ‘चल सखी, इंस्टा पर रील बनाएं’ प्रतियोगिता में अवनि ने प्रथम स्थान हासिल किया।

रिधम दूसरे और नीलम एवं शीतल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। लाइव कुकिंग, बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, फूलों से गुलदस्ता बनाने और गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। मेले में कैला माता, खाटू श्याम जी और भगवान अग्रसेन महाराज के भव्य दरबार भी आकर्षण का केंद्र रहे।

Next Post

मिर्ची बाबा, बोले- जिंदा हूं, फिर वोटर लिस्ट से नाम क्यों काटा?

Fri Oct 16 , 2026
ग्वालियर: मध्यप्रदेश में एसआईआर के बाद मतदाता सूची से नाम हटने का मुद्दा अब महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरि महाराज उर्फ मिर्ची बाबा तक पहुंच गया है। बाबा ने दावा किया कि उनका नाम भी सूची से काट दिया गया है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अदालत जाने की […]

You May Like

Play sound