![]()
सागर। बुन्देलखण्ड के संभागीय मुख्यालय सागर शहर मे तापमान के तीखे तेवरो के चलते आज रविवार को सड़को पर सन्नाटा छा गया। वैशाख माह के द्वितीय पखवाड़े मे ही ज्येष्ठ जैसी गर्म हवाओ से हर कोई हलाकान हो गया। कूलर पंखो ने भी काम करना बंद कर दिया। आज रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिसे पर पहुंच गया। जो सामान्य से 4 अधिक है। इस वर्ष के ग्रीष्म ऋतु मे पहली बार अधिकतम तापमान पर पहुंच गया है। स्थानीय मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार का अधिकतम तापमान 42.6 डिसे और रात का न्यूनतम तापमान 23.6 डिसे रहा है। सुबह शाम की आर्द्रता का प्रतिशत 30 और 20 रही है। आज रविवार का अवकाश होने के कारण सड़को पर चहल पहल भी नजर नही आई। लोगो ने घर पर ही पंखे कूलर मे रहना मुनासिब समझा। पिछले दो दिन से सूर्य की तीखी किरणो के कारण दिन का अधिकतम तापमान 41 डिसे के आसपास ही चल रहा था। आज, 42, पार के अधिकतम ऊचाईयो को छूने का प्रयास किया। पिछले एक दशक पर नजर डाले तो अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 42 से 44 के बीच ही रहा है। 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 44.4 डिसे रहा था तो वही 2019 और 2022 में भी अधिकतम तापमान 44.2 पर पहुंच गया था।
