अनियंत्रित डंपर नदी में गिरा, चालक घायल

छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के गांगीवाड़ा में रविवार की सुबह समीप कुलबहरा नदी में डंपर नदी में जा गिरा। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार चालक सुबह डंपर लेकर परासिया जा रहा था। इस दौरान मोड पर डंपर अनियंत्रित हो गया। डंपर सीधा 20 फिट करीब नीचे नदी में जा गिरा। इस हादसे में डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक को गंभीर चोटें आई है। उसने डंपर से निकलने के बाद अपने साथी को मोबाइल पर सूचना दी। जिसके बाद उसका साथी मौके पर पहुंचा और उसे घायल अवस्था में लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Next Post

एक ही रात में 118 वारंटियो को किया गया गिरफ्तार

Sun May 25 , 2025
छिंदवाड़ा. जिले भर की पुलिस ने अपराधियों को पकडऩे के लिए कॅाम्बिग आपरेशन चला कर एक ही रात में 118 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. बीती रात शहर व देहात के थाना क्षेत्रो पर कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान कॉम्बिंग गस्त अनुभागवार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर […]

You May Like