ग्वालियर: व्यापार समिति दाल बाजार के निर्वाचन 24 सितंबर को होने है और यह चुनाव तीन वर्ष बाद हो रहे हैं। वर्तमान व्यापार समिति दाल बाजार के अध्यक्ष दिलीप पंजवानी व सचिव विवेक जैन पर समिति के कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान अध्यक्ष और सचिव पुनः चुनाव जीतने के लिये व्यापार समिति दाल बाजार के संविधान से खेल रहे है, अब इसकी शिकायत व्यापार समिति दाल बाजार से जुड़े लोग सहायक पंजीयक फर्म एवं सोसायटी से करने को तैयार है।
व्यापार समिति दाल बाजार में 680 सदस्य पहले से है। आरोप है कि अध्यक्ष दिलीप पंजवानी व सचिव विवेक जैन लिल्ले ने चुनाव जीतने के लिये लगभग 138 ऐसे नये अपने खास लोगों को सदस्य बना दिया है। अब इसमे भी कई ऐसे सदस्य बनाये है जो 31 मार्च 2026 के बाद बने हैं। वैसे व्यापार समिति दाल बाजार के बायलाज के अनुसार 31 मार्च के बाद बने सदस्यों को वोट देने का अधिकार कतई नहीं होना चाहिये, लेकिन अध्यक्ष व सचिव ने चुनाव जीतने के लिये इन लोगों को भी वोटिंग का अधिकार दिलवा दिया है। व्यापार समिति के बायलाज में स्पष्ट है कि बिना जीएसटी नंबर, दाल बाजार में दुकान पंजीयन, पैन नंबर, आयकर रिटर्न व दाल बाजार से संबंधित व्यापारी ही समिति का सदस्य होगा।
