वार्ड 42 में बड़े हादसे के इंतजार में पीएचई विभाग: जौहरी

ग्वालियर। नगर निगम जोन 15 वार्ड 42 में दानाओली स्थित केदार किराना की दुकान के सामने बाली बोरिंग पम्प की जल सप्लाई वार्ड 42 साठे की गोठ में होती है। उक्त बोरिंग की मोटर विगत दस रोज पहले खराब हो गई थी। पीएचई विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र वासियों को पानी के लिए तरसाने के बाद मप्र कांग्रेस कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी के विशेष दबाव के चलते छ: दिन बाद ठीक कर चालू की गई। जबकि बोरिंग पम्प का चैम्बर पहले से ही जर जर अवस्था में था, मशीन डालते समय उक्त चैम्बर नेस्तनाबूद हुए एक हफ्ता होने को आया है। उक्त चैम्बर खुला पड़ा है जिससे उक्त खुले चैम्बर में रात विरात कभी भी किसी दुपहिया वाहन चालक के साथ बड़ा हादसा हो सकता है।

अनूप जौहरी ने कहा कि वे उक्त खुले गड्डे पर नवीन चैम्बर शीघ्र लगाये जाने के लिए कईं बार वार्ड 42 के अंतर्गत आने बाले पीएचई अधिकारियों को सूचित कर चुके है। मगर हर बार चैम्बर न होने का बहाना लगाकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि पीएचई विभाग नींद में सोया है। जौहरी ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र उक्त बोरिंग के खुले गड्डे पर चैम्बर नहीं लगाया गया ओर कोई हादसा होता हे तो इसकी जबाब देही नगर निगम पीएचई विभाग के संबंधित अधिकारियों की होगी।

Next Post

महू के नीट सेंटर की सुरक्षा में लगी सेंध परीक्षा से पहले सीसीटीवी कैमरे किए चोरी, दो आरोपी दबोचे

Sat Jun 20 , 2026
इंदौर/महू. पूरे देश की नजर जिस नीट यूजी परीक्षा पर टिकी है, उससे ठीक पहले महू के परीक्षा केंद्र की सुरक्षा में बड़ी सेंध सामने आई. सेंटर पर लगे दो सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए. हालांकि बड़गोंदा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए […]

You May Like