यात्री प्रतीक्षालय में फंदे पर लटका मिला 70 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर

उज्जैन। गुरुवार सुबह गरोठ ब्रिज के पास यात्री प्रतीक्षालय में वृद्ध फंदे पर र लटका मिला जिसकी पहचान प्रॉपर्टी डीलर के रूप में हुई है। फांसी क्यों लगाई इसका कारण सामने नहीं आया है। लेकिन परिजनों का कहना था कि उनकी हत्या हुई है।

पंवासा थाना पुलिस को सुबह गरोठ ब्रिज के पास यात्री प्रतीक्षालय में एक वृद्ध की फंदे पर लाश लटकी होने की सूचना मिली थी। घटना स्थल पहुंचने पर कुछ देर में ही वृद्ध की पहचान रमेश पिता सोनीराम चावण्ड 70 साल निवासी पंवासा के रूप में हुई। परिजनों के पहुंचने पर सामने आया था कि प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम करते थे और सुबह 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। परिजनों ने आशंका जताई कि उनकी हत्या हुई है। पुलिस ने घटना स्थल पर विवेचना के बाद शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक के दामाद अजय भारती ने बताया कि ससुर रमेश की तीन बेटी और एक बेटा है। उसका कहना था कि घर में कोई वाद-विवाद नहीं था। न ही कोई आर्थिक परेशानी थी। पंवासा पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह सामने आ जाएगी।

Next Post

राज्यों के वित्त मंत्रियों, वित्त सचिवों का दो दिन का सम्मेलन कल से राजधानी में; कृषि, ऊर्जा क्षेत्र के वित्तपोषण पर होगी विशेष चर्चा

Thu Sep 17 , 2026
नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तत्वावधान में राज्यों के वित्त मंत्रियों और वित्त सचिवों का दो दिवसीय सम्मेलन शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हो रहा है जिसमें समग्र आर्थिक स्थिति की चर्चा के साथ कृषि और ऊर्जा क्षेत्र के विकास एवं वित्त पोषण पर विशेष […]

You May Like