हैदर अली पर इंग्लैंड दौरे में लगे दुष्कर्म आरोप के बाद पीसीबी ने बैन लगाया था। अब आरोप से बरी होने के बाद उन्हें बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने की मंजूरी मिल गई।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी 26 दिसंबर से शुरू होने वाली बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे। इसमें एक प्रमुख नाम बल्लेबाज हैदर अली का है, जो पिछले कुछ महीनों से विवादों में रहे हैं। हैदर अली पर सितंबर महीने में इंग्लैंड दौरे के दौरान दुष्कर्म का आरोप लगा था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन पर बैन लगा दिया था और वह लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे।
अब PCB ने हैदर अली को बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए एनओसी (No Objection Certificate) जारी कर दी है। इस फैसले के बाद हैदर अली फिर से पेशेवर क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।
