सतना: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च की तैयारी को लेकर रेस्ट हाउस ऊंचेहरा में बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पांडेय ने की। डॉ. पाठक ने कहा कि नागौद विधानसभा की पदयात्रा ऐसी होनी चाहिए कि वर्षों तक याद रखी जाए।
पांडेय ने बताया कि 7 नवम्बर को भरहुत मोड़ गोबराव खुर्द से प्रारंभ होकर 8 किमी लंबी पदयात्रा उंचेहरा बस स्टैंड पर सभा के रूप में संपन्न होगी। सांसद गणेश सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। सह-संयोजक ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। संयोजक शुभम तिवारी ने कहा कि हर वर्ग की सहभागिता से यात्रा को सफल बनाना है। स्वागत मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह ने किया और संचालन गजेन्द्र सिंह लोधी ने किया।
