रेल पटरी पर मिली मुंड़ी कटी लाश

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत परसवाडा के पास रेल्वे पटरी के बीच में मुंड़ी कटी लाश पड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ग्वारीघाटबरगी रेल खंड के मध्य परसवाडा के पास एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 50 साल की ट्रेन से कटकर मौत हुई है।

मृतक‌‌ ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है या उसकी हत्या की गई है समेत अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका भी पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी है।

Next Post

अक्षय ईआर के नक्सल कनेक्शन का वीडियो हमारे पास : दिल्ली पुलिस

Fri Dec 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 दिसंबर (वार्ता) इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण के नाम पर हुए प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस की जांच ने गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस का दावा है कि पुलिसकर्मियों पर मिर्ची स्प्रे से हमला करने वाले प्रदर्शनकारी अक्षय ईआर के नक्सली संबंध सामने आए हैं। जांच […]

You May Like

मनोरंजन