देर रात तेज रफ्तार कार बीआरटीएस की रैलिंग से भिड़ी

इंदौर. बीआरटीएस कॉरिडोर पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर रैलिंग से जा टकराई. हादसा अचानक हुआ, हालांकि गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. कार नम्बर एमपी 09 सीपी 1766 तेज रफ्तार में आ रही थी और मोड़ पर ड्राइवर संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन सीधा रैलिंग से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कार को सड़क किनारे हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्थित कराया और मामले की जांच शुरू की है. प्राथमिक तौर पर अनुमान है कि ड्राइवर की लापरवाही या तेज गति दुर्घटना का कारण बनी. पुलिस वाहन मालिक और चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है.

Next Post

गुम मोबाइलों की बरामदगी में भिंड पुलिस की बड़ी कामयाबी 321 मोबाइल मालिकों को लौटाए

Mon Nov 24 , 2025
भिंड। जिले में गुम हो रहे मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भिंड पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय काम किया है। एसपी डॉ. असित यादव को लगातार मोबाइल गुमशुदगी के आवेदन मिल रहे थे, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने एएसपी संजय पाठक को सभी […]

You May Like