होटल में लगी आग, मची भगदड़

जबलपुर: तीन पत्ती स्थित एक होटल मेें गुरूवार रात्रि आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी एवं भगदड़ मच गई। मामले की सूचना तत्काल नगर निगम दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।शॉर्ट सर्किट से हादसाजानकारी के मुताबिक तीन पत्ती स्थित द्वारका होटल में गुरूवार रात्रि करीब 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चंद ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । आग लगने से ग्राहकों, कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण रही कि धुएं के गुब्बारे दूर तक दिखाई दिए।
डेढ़ घंटे में पाया काबू
सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंच गर्ई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ लग गई थी। दमकल ने समय पर काबू पा लिया जिसके चलते बड़ा नुकसान नहीं हो सका था।
कचरा प्लांट में भी लगी आग
छुई खदान के पास कचरा प्लांट में भी गुरूवार रात्रि 9:20 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए थे। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी रहा।

Next Post

श्वानों को बेरहमी से पीटा, थाने में शिकायत

Fri Feb 27 , 2026
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत करमचंद में हथियारों से लैस तत्वों ने श्वानों पर हमला करते हुए उन्हें दौड़ाया। तत्वों ने डंडों, पत्थरों से श्वानों को बेरहमी से पीटा। घटनाक्रम सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत ओमती थाने मेें करते हुए कार्रवाई की मांग की […]

You May Like

मनोरंजन