नवोदय के बच्चों ने चंदेरी में देखा खूनी दरवाजा

टीकमगढ़। जिले के पीएम श्री नवोदय विद्यालय के करीब

550 छात्र छात्राओं ने सोमवार को पर्यटन नगरी चंदेरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान कर्नाटक से आई छात्राओं ने भी चंदेरी के इतिहास और संस्कृति को जाना। यह भ्रमण 2025 26 शैक्षणिक कार्यक्रम का हिस्सा था।

विद्यार्थियों ने चंदेरी की प्रसिद्ध हैंडलूम साड़ियों को बनते देखा और उनकी निर्माण कला को समझा। उन्होंने चंदेरी किला, खूनी दरवाजा और जौहर स्थल जैसे ऐतिहासिक स्थानों का भी भ्रमण किया।

छात्रों ने ऐतिहासिक स्मारकों और प्राचीन भागों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने चंदेरी की कला और स्थापत्य को करीब से देखा। उन्होंने विशेष रूप से यह समझा कि चंदेरी की सुप्रसिद्ध साड़ियां किस तरीके से बनाई जाती हैं।

Next Post

पेड़ गिरने से चपेट में आई टू व्हीलर 

Mon Sep 29 , 2025
नरसिंहपुर। चीचली के धर्म चौक ढोंगा मोहल्ला छोटी मस्जिद के पास आज तेज हवा बारिश के कारण एक पेड़ जो काफी पुराना और सूखा बताया जा रहा है, अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में एक टूव्हीलर आ गई। गनीमत रही कि इसके अलावा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल […]

You May Like