
नरसिंहपुर। चीचली के धर्म चौक ढोंगा मोहल्ला छोटी मस्जिद के पास आज तेज हवा बारिश के कारण एक पेड़ जो काफी पुराना और सूखा बताया जा रहा है, अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में एक टूव्हीलर आ गई। गनीमत रही कि इसके अलावा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल पेड़ को रास्ते से हटाने का काम जारी है।
