संयुक्त संचालक ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

सीहोर। महिला एवं बाल विकास के संयुक्त संचालक हरिकृष्ण शर्मा ने वन स्टॉप सेंटर और बिलकिसगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां महिलाओं के लिए उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी ली और हिंसा से पीडि़त महिलाओं को कानूनी सहायता, काउंसलिंग सहित समस्त सेवाएं नियमानुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसके साथ ही कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित कर पोषण कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन वात्सल्य, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, सक्षम आंगनवाड़ी सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानेश खरे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

नशे के विरुद्ध चलाया जागरुकता अभियान

Tue Jul 21 , 2026
आष्टा। सोमवार को अनुभाग आष्टा के थाना आष्टा, पार्वती, जावर एवं सिद्दीकगंज द्वारा कस्बा क्षेत्र में पुलिस द्वारा संचालित जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभियान अंतर्गत स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणों, यात्रियों से जन सवांद कर नशे के दुष्प्रभाव, नशा मुक्त जीवन के लाभ एवं नशे को सामाजिक, […]

You May Like