
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने दिन भर चली संगठन बैठकों के बाद आज देर शाम संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में नए संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार कई संभागों में नए प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची में उज्जैन संभाग की जिम्मेदारी श्रीमती लता वानखेड़े को दी गई है, जबकि जबलपुर के लिए डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और सागर के लिए राहुल कोठारी को नियुक्त किया गया है। ग्वालियर संभाग का प्रभार गौरव रणदिवे और चंबल का प्रभार निशांत खरे तथा अभय यादव को सौंपा गया है। भोपाल की जिम्मेदारी तेज बहादुर सिंह को और इसके अलावा रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम्,इंदौर, निवाड़ी और मंदसौर संभागों के लिए भी नए प्रभारियों की घोषणा की गई है।
पार्टी का मानना है कि नई नियुक्तियों से संगठन और अधिक सक्रियता के साथ आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों को क्रियान्वित कर सकेगा। पूरी सूची इस प्रकार है।
