स्वीमिंग पूल में ड्राइव लगाते ही हुई मौत, दोस्तों के साथ पूल पार्टी करने गया था

ग्वालियर: एक युवक की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत हो गयी है, युवक पूल पार्टी के दौरान स्वीमिंग पूल में गोता लगा रहा था। तभी पानी उसके मुंह और नाक के अंदर चला गया। युवक के बेहोश होने पर तत्काल उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया है। घटना पुरानी छावनी थाना इलाके के अकबरपुर की है।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच के बाद शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और साथ ही पता लगा रही है कि जिस स्वींमिंग पूल में हादसा हुआ है। यह नियमों के आधार पर चल रहा था या नहीं। चार शहर के नाका के पास स्थित लधेडी निवासी 24 वर्षीय सतीश पुत्र संतोष खटीक अपने दोस्तों के साथ पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में बने बृजेश लोधी के स्विमिंग पूल में पार्टी करने गया था।

स्विमिंग पूल में पहुंचने के बाद सतीश अपने दोस्तों के साथ पूल में नहाते वक्त वहां गोता लगा रहा था, तभी पूल का पानी उसके मुंह में चला गया और वह बेहोश होकर पूल में ही गिर पड़ा। सतीश को पूल में बेहोश होता देखकर उसके दोस्तों ने उसे बाहर निकाला और तत्काल हजीरा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत को बिगड़ा हुआ देखा तो उसे जयारोग्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब दोस्तों ने उसे जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

Next Post

चलती ट्रेन में पर्स झपटकर भागे बदमाश

Fri Jun 27 , 2025
सतना: मुंबई से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर 12322 में सतना स्टेशन पर एक सनसनीखेज घटना ने यात्रियों को दहशत में डाल दिया।कोच B3 की बर्थ नंबर 71 और 72 पर यात्रा कर रहे शाहरुख खान और फरहाना खान के साथ लूटपाट की वारदात हुई। एक अज्ञात लुटेरे ने उनका […]

You May Like

मनोरंजन